फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम सूर्य घर योजना से रोशन होगा हर घर : राजेश नागर

विज्ञापन
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकरमंत्री राजेश नागर ने बिजली अधिकारियों के सहयोग से लोगों
विज्ञापन
मंत्री के निवास पर विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री राजेश नागर के गांव भतौला के निवास पर पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर एक विशेष जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर आम जन को सौर ऊर्जा अपनाने के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह महत्वाकांक्षी योजना न केवल बिजली बिलों से मुक्ति दिलाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी।
विज्ञापन


मंत्री नागर ने बताया कि इस योजना के तहत घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा इस योजना को लागू करने में देश का अग्रणी राज्य बनेगा। कैंप में मौजूद डीएचबीवीएन के एसई जितेंद्र ढुल और अन्य अधिकारियों ने पंजीकरण प्रक्रिया और तकनीकी बारीकियों की जानकारी साझा की। उपस्थित नागरिकों ने योजना में गहरी रुचि दिखाते हुए इसे आर्थिक रूप से बेहद लाभकारी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें