फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप से बदला मौसम का मिजाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पारा पहुंचा 32 डिग्री, गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद में बुधवार को दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद बृहस्पतिवार की सुबह तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बारिश के बाद मौसम में आई ठंडक अब दोबारा गर्मी और उमस में बदलती दिख रही है। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को तापमान तीन डिग्री तक बढ़ा है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

सुबह के समय खिली तेज धूप से लोगों को कुछ देर राहत मिली, लेकिन दोपहर तक तेज धूप के साथ हवा में नमी बढ़ने से उमस का असर ज्यादा महसूस किया गया। शुक्रवार को बादल छाए रहने और बारिश के आसार जताए गए हैं। बृहस्पतिवार को तापमान 28 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहा। वहीं, शुक्रवार को तापमान और बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार को तापमान 28 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, डॉक्टरों का कहना है कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को खास ध्यान रखने की जरूरत है। इन दिनों में लोगों के बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। इन दिनों अधिक ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए व धूप में बाहर निकलने से पहले आवश्यक तैयारियां कर लेनी चाहिए, सीधे धूप के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें