फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी और सीवेज की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 15 पार्ट- वन में आयोजित संवाद में लोगों ने रखीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर 15 में जलभराव की समस्या ज्यादा है। साथ ही ड्रेनेज और सीवेज लाइनों की सफाई नहीं होने के कारण मुख्य सड़क पर हर समय पर पानी जमा हो जाता है। सेक्टर 15 पार्ट वन में आयोजित संवाद कार्यक्रम में निवासियों ने सेक्टर की ये समस्याएं रखीं। उन्होंने प्रशासन से ड्रेनेज और सीवेज लाइन बंद होने की समस्या से निजात दिलाने की अपील की है।
निवासियों ने बताया कि सेक्टर में पहले एक मिनी गोल्फ कोर्स हुआ करता था, वहां अब कचरा डंप किया जा रहा है। सेक्टर के भीतर सामुदायिक भवन है, जिसमें मरम्मत का काम चल रहा है। लोगों ने इसे सेक्टर के बाहर सड़क की ओर शिफ्ट करने की मांग की ताकि पार्किंग की समस्या से खत्म हो सके। उन्होंने बताया कि गाड़ियां सड़क पर और घरों के सामने पार्क होती हैं जिससे काफी परेशानी होती है। लोगों ने सभी समस्याओं के समाधान करने की मांग उठाई। इस कार्यक्रम में बेनी राम शर्मा, विनोद गर्ग, पूर्व प्रधान एडवोकेट केएस राव, गजराज सिंह यादव, विजेंद्र कुमार, एस. आर वर्मा, एसके आनंद, राव नरेंद्र सिंह, अजय यादव और विकास यादव ने अपनी बाते रखीं।
विज्ञापन

लोगों ने कहा
सामुदायिक भवन को मुख्य सड़क की ओर शिफ्ट किया जाना चाहिए। पार्किंग नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती है। सामुदायिक भवन की मरम्मत का काम में भी लापरवाही बरती जा रही है।- श्रीकृष्ण दहिया, पूर्व महासचिव
सेक्टर में जलभराव और सीवेज ओवरफ्लो की समस्या है। सीवेज लाइनें जाम पड़ी हैं। ड्रेनेज लाइनें टूटी हुई हैं। ढलान पर होने के कारण सड़क का पानी सेक्टर में आ जाता है। - गौरव मंगला, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
सेक्टर के पार्कों समेत कई जगहों पर नगर निगम ने रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए थे, जो अब खराब हो चुके हैं। इस कारण भूजल संरक्षण नहीं हो पा रहा है। दूसरी ओर जलभराव से परेशानी हो रही है। - देवेंद्र यादव, प्रधान, सेक्टर 15 पार्ट वन
विज्ञापन

सेक्टर की कई सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं। पार्क में लगे ओपन जिम के उपकरण टूट गए हैं। बारिश में यहां काफी पानी जमा हो जाता है। इसका समाधान प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर करना चाहिए। - भीम वासुदेव, कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें