फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पानी के टैंकर ने दोपहिया वाहन चालक को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में पानी के टैंकर की टक्कर से दोपहिया वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के अनुसार, टक्कर के बाद टैंकर का पहिया उसके पैर के ऊपर से गुजर गया, जिससे पैर कुचल गया। आरोप है कि चालक घायल को मौके पर छोड़कर वाहन सहित भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित के बेटे की शिकायत पर 14 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-143 स्थित आदित्य होम्स निवासी अमर नाथ ने बताया कि उनके पिता मोहन प्रसाद सिंह सेक्टर-22 स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। 12 जुलाई की सुबह करीब छह बजे वह दोपहिया वाहन से ड्यूटी पर जा रहे थे। आरोप है कि सेक्टर-56 स्थित पॉलीमेड कंपनी के पास पीछे से आए पानी के टैंकर ने उनकी दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। गिरने के बाद टैंकर का पहिया उनके पैर के ऊपर से गुजर गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। वर्तमान में सेक्टर-62 स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायत में बताया गया है कि चिकित्सकों के अनुसार पैर में कई जगह फ्रैक्चर है और गंभीर सर्जरी की आवश्यकता है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घायल की स्थिति के कारण वह बयान देने के लिए चिकित्सकीय रूप से अयोग्य पाए गए। इसके बाद उनके बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें