फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीपीटीपी टाउनशिप में 36 घंटे में एक बार हो रही पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना, एक हजार परिवार टैंकर से खरीद रहे पानी
विज्ञापन

बीपीटीपी बिल्डर एफएमडीए से कम पानी मिलने का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है
संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद स्थित बीपीटीपी टाउनशिप में इन दिनों पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। सेक्टर- 84, 85, 88 और 89 के निवासियों का आरोप है कि क्षेत्र में 36 घंटे में केवल एक बार पानी की सप्लाई हो रही है, जिसके कारण लोगों को दैनिक जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है।



स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी की समस्या हर वर्ष गर्मियों के मौसम में गंभीर रूप ले लेती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का कहना है कि पूछताछ करने पर बीपीटीपी बिल्डर एफएमडीए से कम पानी मिलने का हवाला देकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। स्थिति यह हो गई है कि प्रतिदिन एक हजार परिवार बड़ी संख्या में टैंकर वाला पानी खरीदने को मजबूर हैं। इससे परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। निवासियों का कहना है कि नियमित रखरखाव शुल्क और अन्य चार्ज देने के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। इससे पहले भी कई बार पानी को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


विधायक और पार्षद की भूमिका पर उठाए सवाल

कॉलोनीवासियों ने स्थानीय विधायक और पार्षद की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब लोग लगातार परेशान हैं तो जनप्रतिनिधियों को इस समस्या के समाधान के लिए आगे आना चाहिए। निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से जल्द हस्तक्षेप कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि लोगों को गर्मियों में बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।


-

निवासियों से बातचीत


यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से हैं। अब इसको लेकर अधिक परेशानी हो रही है। 36 घंटे बाद पानी मिलना बड़ी चुनौती है। - रविंदर चौधरी, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, एफ ब्लॉक, सेक्टर-88



एक हजार परिवार टैंकर पर निर्भर हैं। हम हजारों रुपये रखरखाव शुल्क के नाम पर दे रहे हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रही है। - कुलप्रीत, निवासी, एफ ब्लॉक



बिल्डर से इस बारे में बात की जाती है, तो वह एफएमडीए से पानी कम मिल रहा है कहकर पीछे हट जाता है। - सुमेर खत्री, ब्लॉक जी, सेक्टर-89



घर में बीमार लोग भी हैं। महिलाएं सुबह बिना पानी के घरेलू कार्य नहीं कर पाती हैं। रोजाना सुबह टैंकर का इंतजार करते हैं। - सुरेंद्र सिंह, ई ब्लॉक, सेक्टर-85
विज्ञापन




अब हमारी शिकायत का असर किसी पर नहीं हो रहा है। अधिकारी, विधायक व पार्षद कोई भी समस्या का समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। -
जय सोलंकी, निवासी, एफ ब्लॉक



हम काफी परेशान हैं। बिना पानी के लोगों का जीवन संभव नहीं है। यह मूलभूत सुविधाएं हैं, जोकि हमारा हक है, हमें मिलनी चाहिए। - सुरेंद्र नरवत, ई ब्लॉक, सेक्टर-85


इन सेक्टरों में पानी की आपूर्ति एफएमडीए के बुनियादी ढांचे के माध्यम से की जाती है और हालिया समस्या प्राधिकरण की ओर से अस्थायी व्यवधान व अनियमित सप्लाई के कारण उत्पन्न हुई है। - श्याम सुंदर, एमडी, बीपीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें