फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो जिलों में दूरियां पैदा कर रहा अंडरपास में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव असावटी के रेलवे अंडरपास में भरा है 5 फीट तक पानी, 12 किलोमीटर का लगाना पड़ रहा चक्कर
विज्ञापन

हेमलता
बल्लभगढ़। पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांव असावटी के रेलवे अंडरपास में करीब 5 फीट पानी भरा होने से लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। इस अंडरपास से लोग गांव असावटी से डीग की ओर आते हैं। जिससे पलवल जिले के लोग आसानी से बल्लभगढ़ और फरीदाबाद जिले में आ-जा सकते हैं। अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से लोगों को करीब 12 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

गांव असावटी के लोगों ने बताया कि साल 2020 में रेलवे की ओर से अंडरपास का निर्माण किया गया था। अंडरपास से पलवल जिले के लोग आसानी से बल्लभगढ़ आ सकते थे। अब लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अंडरपास काफी नीचा है। जलस्तर उपर होने के कारण पानी अंडरपास में भर जाता है। वही अंडरपास के दोनों और खेत बने हुए हैं। उसका पानी भी इसी अंडरपास में आता है।
विज्ञापन


नहीं लगा रखी है मिट्टी
अंडरपास के दोनों तरफ बनी दीवार के चारों ओर मिट्टी नहीं लगी हुई है। जिसकी वजह से जगह-जगह दरारें पड़ गई है और पानी अंडरपास में भर जाता है। बरसात हो या ना हो, लेकिन अंडरपास में हर समय पानी भरा रहता है। इन दिनों करीब 5 फीट से ज्यादा पानी भरा हुआ है। जिसकी वजह से लोगों को असावटी से डींग या फिर यूं कहे पलवल से बल्लभगढ़ आने के लिए करीब 12 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।


सीकरी से होकर आते हैं बल्लभगढ़
गांव असावटी के सरपंच रवि ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति को गांव से डींग या फतेहपुर बिल्लौच, जवा, सुनपेड़, प्याला आदि की ओर जाना है, तो पहले वह अंडरपास के जरिये करीब एक से डेढ़ किलोमीटर का सफर तय करके पहुंच जाता था। अब अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से लोगों को असावटी से सीकरी, सीकरी से दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे से जाजरु, जाजरू के रास्ते से होते हुए साहुपुरा, सुनपेड़, से डींग या अन्य गांव को जाना पड़ता है। इसी वजह से उनको 12 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर उनकी ओर से कई बार पीएमओ को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है।


लोगों से बातचीत
अंडरपास लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था, लेकिन जब से बना है तब से लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिसकी वजह से इस अंडरपास का लोग फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। - रवि, सरपंच गांव असावटी
विज्ञापन

अंडरपास में जलभराव की समस्या को लेकर उनकी ओर से कई बार प्रधानमंत्री को शिकायत की जा चुकी है। वहां से उनके जवाब में रेलवे विभाग को ठीक करने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। - कुलदीप गांव निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें