फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बॉयलर फटने से मालिक समेत पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी स्थित एक फैक्टरी में सोमवार शाम को बॉयरल फटने से मालिक सहित पांच लोग झुलस गए। सभी को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस घटना की सूचना सेक्टर-58 पुलिस को दी गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान संतोष कुमार, सत्यप्रकाश, महिला कर्मचारी शशि, राजकुमार और अभिषेक के रूप में हुई है। पांचों खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में किसी वस्तु का पाउडर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें