फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेलवे रोड के पास गलियों में भरा पानी, राहगीरों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों में गिरने का डर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। रेलवे रोड के पास की गलियों में जलभराव से राहगीरों को मुख्य सड़क तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पैदल चल रहे लोगों को पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। इससे बीमारियों और किसी कीड़े-मकौड़े के काटने का खतरा भी रहता है। वहीं दोपहिया वाहन यात्रियों को गड्ढों के चलते गिरने का डर बना रहता है।
विज्ञापन




इसी गली में मौजूद कुछ कंपनियों में सामान उतारने के लिए छोटा हाथी जैसे साधनों का आना-जाना भी लगा रहता है। कारखानों का जरूरी सामान उतारते समय कर्मचारियों को भी परेशानी होती है। एक स्थानीय निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कई बार शिकायत कर चुके हैं पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। एक अन्य निवासी राजवीर रावत ने बताया कि इस गली से पैदल निकलना दूभर हो जाता है। बच्चे कहीं स्कूल, कॉलेज भी जाते हैं तो कई बार इसके बीच से ही निकलना पड़ता है। इसके आस-पास की कुछ और गलियों में भी ऐसे ही जलभराव की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें