अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया गया है। यह नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत हुई है, जिसमें हरियाणा सिविल सेवा के कुल 15 अधिकारियों को आईएएस कैडर में शामिल किया गया है।
सतबीर सिंह की पदोन्नति सेलेक्ट लिस्ट 2023 के तहत हुई है। वह लंबे समय से फरीदाबाद में प्रशासनिक सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और नागरिक सुविधा, चुनाव प्रबंधन, जन सुनवाई जैसे मामलों में बेहतर कार्य के लिए पहचाने जाते हैं। इन पदोन्नतियों को आईएएस (भर्ती) नियम 1954 और अन्य संबंधित नियमों के तहत हरियाणा सरकार से परामर्श के बाद अंतिम रूप दिया गया है।