फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी व बड़खल क्षेत्र में दूर होगा जल संकट होगा दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
250 करोड़ रुपये से नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी, पुराने जल स्रोतों का नवीनीकरण किया जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। सूरजकुंड स्थित लेकवुड सिटी सोसाइटी में शनिवार को नि:शुल्क टैंकर जल सेवा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और टैंकर जल सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने एनआईटी व बड़खल के जल संकट को दूर करने के लिए 250 करोड़ की योजना की जानकारी भी दी। योजना के तहत नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी, पुराने जल स्रोतों का नवीनीकरण किया जाएगा और आधुनिक तकनीकों की मदद से जल वितरण व्यवस्था को प्रभावशाली बनाया जाएगा।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जारी हर घर नल से जल अभियान का विशेष महत्व है। उन्होंने फरीदाबाद शहर में पेयजल संकट की वर्तमान स्थिति पर विशेष ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि एनआईटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्र ऐसे दो क्षेत्र हैं जहां पानी की उपलब्धता को लेकर लंबे समय से चुनौतियां बनी हुई हैं। इस गंभीर समस्या का संज्ञान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं लिया है और इन दोनों क्षेत्रों में जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 250 करोड़ रुपये के विशेष बजट को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


गुर्जर ने बताया कि इस बजट के माध्यम से नई पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी, पुराने जल स्रोतों का नवीनीकरण किया जाएगा और आधुनिक तकनीकों की मदद से जल वितरण व्यवस्था को प्रभावशाली बनाया जाएगा। उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि वर्ष 2026 तक एनआईटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्रों में जल संकट की समस्या पूरी तरह समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने इस प्रयास को प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया तथा जनता से अनुरोध किया कि वे जल संरक्षण और जल प्रबंधन में भी सक्रिय भागीदारी करें।

नगर निगम की मेयर प्रवीण जोशी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इस निशुल्क जल सेवा जैसी सामाजिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जैसे तेजी से बढ़ते शहरी क्षेत्र में जल संकट एक गंभीर चिंता का विषय है और ऐसे में चरणजीत भड़ाना द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नगर निगम फरीदाबाद जल आपूर्ति प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा नेता संदीप जोशी, निगम वार्ड 21 के पार्षद वीरेंद्र भड़ाना, उद्योगपति एवं समाजसेवी बीआर भाटिया, स्थानीय गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें