फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



फरीदाबाद। जिले में शनिवार को दिनभर तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के चलते तापमान में इजाफा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। गर्मी के साथ बढ़ी नमी के कारण लोगों को दिनभर बेहाल स्थिति का सामना करना पड़ा।


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नहीं है। रविवार को भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है। रविवार को हल्के बादल छाने की आशंका तो है, लेकिन बारिश की कोई ठोस संभावना नहीं है। इसके चलते रविवार को भी अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और उमस बरकरार रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गर्मी के चलते बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा छाया रहा। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की आवाजाही कम देखी गई। स्कूल बंद होने और वीकेंड के चलते अधिकांश लोग घरों में ही रहे। मौसम केंद्र के अनुसार 29 जुलाई के बाद कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन तब तक गर्मी और उमस से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें