पानी की कमी के कारण शहर के लोगों का गुस्सा फूटते ही प्रशासन हरकत में आ गया है।इसी संबंध में जिला उपायुक्त ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक ली और दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निगम के अधिकारियों को पानी से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर से पानी की सप्लाई करने के आदेश दिए।
मीटिंग के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, हुडा प्रशासक गरिमा मित्तल, नगराधीश गौरव अंतिल, बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता मौजूद थे।
डीसी ने बिजली निगम के एसई मुकेश गुप्ता को बिजली की समस्याओं को तुरंत प्रभाव से निपटारा करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ट्यूबवैलों पर बिजली रहेगी तो बिना किसी रुकावट के लोगों को जलापूति की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कनिष्ठ अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दें ताकि लोग परेशान न हो। बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एवं निगमायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, हुडा प्रशासक गरिमा मित्तल, नगराधीश गौरव अंतिल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।