फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से पानी का संकट भी गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जवाहर कॉलोनी और एनआईटी-दो, तीन, सूरदास कॉलोनी, तिलपत समेत आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में दिक्कत हो रही है। घरों में पानी की कमी का असर खाना बनाने, बर्तन धोने और साफ-सफाई जैसे जरूरी काम पर पड़ रहा है। वहीं, पीने के पानी का इंतजाम करना भी लोगों के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


सुबह के समय पानी की जरूरत सबसे अधिक होती है। इसी दौरान बच्चों को स्कूल भेजने और काम पर जाने की तैयारी होती है। ऐसे में पानी नहीं मिलने से लोगों की दिनचर्या बिगड़ रही है। जिन घरों में पहले से पानी जमा नहीं है, वहां परिवारों को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दूसरे इंतजाम करने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बाधित होने से घर के जरूरी काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग जल्द समस्या का समाधान करे, ताकि घरों तक पर्याप्त पानी पहुंच सके।
विज्ञापन




पानी नहीं आने से घर के काम अटक गए हैं। पीने और खाना बनाने के लिए भी पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है।
- गुड़िया


बिजली कटौती तो बर्दाश्त हो सकती है, लेकिन पानी के बिना गुजारा नामुमकिन है। बाहर से बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं।
- विनीता


कई घंटों से न बिजली है न पानी। इन्वर्टर भी डाउन हो गए हैं और सुबह से घर के काम अटके रहे। परेशानी हो रही है।
- संजीव


बिजली विभाग की चल रही हड़ताल से घर की मोटरें बंद हैं। पानी की एक-एक बूंद के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
- रूबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें