फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो गांवों में बने कूड़ा निस्तारण केंद्रों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 की गलियों में बिछाएगा नई इंटरलॉकिंग टाइलें
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने और कचरा निस्तारण की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए गांवों में बने कूड़ा निस्तारण केंद्रों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। नगर निगम दो विकास कार्यों पर लगभग 1.20 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत वार्ड-1 में गांव झाड़सेंतली और रन्हेरा खेड़ा के कचरा निस्तारण केंद्रों की मरम्मत, रखरखाव और संचालन का काम होगा। इसके साथ वार्ड-37 के सेक्टर-10 ब्लॉक-आई की विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी।
विज्ञापन

निगम गांव झाड़सेंतली और रन्हेरा खेड़ा के कूड़ा निस्तारण केंद्रों के सुधार और संचालन पर लगभग 92.13 लाख रुपये खर्च करेगा। वहीं सेक्टर-10 के ब्लॉक-आई की विभिन्न गलियों में 27.62 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाई जाएंगी। नई टाइलें लगाए जाने से पहले पुरानी और खराब हो चुकी टाइलों को हटाया जाएगा। जिससे लोगों को बेहतर व्यवस्था मिल सके। नगर निगम के एसई ओमवीर ने बताया कि शहरवासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। इसके लिए लगातार योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें