फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में की थी चाकू से गोदकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने चंदावली गांव में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या मामले में एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव चंदावली निवासी संदीप के रूप में हुई है। आरोपी को मलेरणा रोड से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

27 मई को संदीप मृतक जितेंद्र व जितेंद्र का साला पानी के प्लांट पर शराब पी रहे थे। जितेंद्र का साला किसी काम से आरोपी संदीप की गाड़ी मांग कर ले गया। इस दौरान गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने के कारण से गाड़ी का बीमा पास नहीं हो सका। संदीप जितेंद्र से बार-बार अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी के पैसे मांग रहा था। संदीप ने पूछताछ में बताया कि वह और जितेंद्र 18 जून को सेक्टर-68 स्थित विधायक नयन पाल रावत के दफ्तर के सामने रोड पर पेड़ के नीचे शराब पी रहे थे। यहां संदीप व जितेंद्र की पैसों के लेनदेन पर बहस हो गई। बहस के बाद संदीप कुछ देर के लिए वहां से चला गया। थोड़ी देर में वह एक मुर्गा काटने वाले की दुकान से छुरा लेकर आ गया और शराब पीने लग गया। दोबारा से बहस शुरू हो गई, इस दौरान संदीप ने जितेंद्र की छुरा मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें