फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर-32 को बनाया जाएगा ग्रीन और क्लीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। ‘क्लीन फरीदाबाद-ग्रीन फरीदाबाद’ अभियान के तहत वार्ड-32 को स्वच्छ बनाने के लिए सेक्टर-14 स्थित मानव रचना स्कूल में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के आयुक्त व वार्ड-32 के नोडल अधिकारी यशपाल यादव सहित वार्ड समिति के सदस्यों, वार्ड पार्षद, एनजीओ, कमेटी सदस्य और सीएसआर डॉ. प्रशांत भल्ला शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक में वार्ड-32 की सफाई व स्वच्छता, वार्ड समितियों के गठन और वार्ड में हो रही समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों ने वार्ड-32 को क्लीन व ग्रीन बनाने के लिए अपने विचार साझा किए। समिति के सदस्यों को अपने वार्ड में कचरा प्रबंधन से संबंधित मुद्दों की पहचान करने और अपने वार्ड के भीतर आरडब्ल्यूए, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और मोहल्ला सभाओं का एक नेटवर्क बनाने के लिए कहा गया और क्षमता निर्माण के लिए सीएसआर की भागीदारी रहेगी। इस मौके पर निगमायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि स्वच्छ हरियाणा-स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड-32 को सफल बनाने के लिए हम सभी को वास्तव में ही सफाई-स्वच्छता के सिपाही बनकर सेवा भाव से मिशनरी रूप में कार्य करना होगा। यह वार्ड कमेटी की जिम्मेदारी है।
खुद की भागीदारी होगी तभी हमारा सही रिजल्ट निकलेगा। इस मौके पर मानव रचना स्कूल के निदेशक प्रशांत भल्ला ने मानव रचना शैक्षणिक संस्थान और डॉ. ओपी भल्ला फाउंडेशन द्वारा फरीदाबाद में किए जा रहे सफाई-स्वच्छता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनके शिक्षण संस्थान मानव कल्याण के कार्यों में सदैव योगदान देते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें