फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: हत्या और हत्या के प्रयास के मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। 1999 में थाना मुजेसर क्षेत्र में हुई हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में 27 साल से वांछित चल रहे आरोपी को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास से 21 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेश सिंह निवासी अमोघपुर भाटान, तहसील अलीगंज, जिला एटा (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सेक्टर-29, फरीदाबाद के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद से लगातार वांछित चल रहा था और अपनी पहचान व ठिकाना बदलकर पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वर्ष 1999 में थाना मुजेसर क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में सुरेश सिंह सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वारदात के बाद सुरेश सिंह गायब हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें