फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीके अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद । बीके चौक स्थित बीके नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की चहारदीवारी बुधवार देर रात अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना रात के समय हुई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। यदि यही दीवार दिन के समय गिरती तो अस्पताल आने-जाने वाले मरीजों, तीमारदारों और राहगीरों के इसकी चपेट में आने की आशंका थी।
विज्ञापन


करीब छह फीट ऊंची यह दीवार अस्पताल परिसर की पुरानी सीमा दीवार का हिस्सा थी। दीवार गिरने से आसपास मलबा फैल गया। बृहस्तपतिवार सुबह अस्पताल पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। प्रारंभिक तौर पर लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें