फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मकान तोड़ने के दौरान गिरी दीवार, तीन श्रमिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डबुआ थाना इलाके के गाजीपुर में हुआ हादसा, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। डबुआ थाना इलाके की गाजीपुर कॉलोनी में तीन मंजिला पुराना मकान तोड़ने के दौरान दीवार गिरने से तीन श्रमिक घायल हो गए। मकान के एक ओर की दीवार अचानक गिर गई जिससे 2 कमरों की छत भी टूट गई। एक श्रमिक मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दो को मामूली चोट लगी है। घायल श्रमिकों को इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। अपने स्तर पर टीम जांच कर रही है।

गाजीपुर इलाके में नवोदय स्कूल के पास लगभग 15 साल पुराने तीन मंजिला मकान को नए सिरे से बनाने के लिए तोड़ा जा रहा था। शनिवार को तीन श्रमिक यहां मकान तोड़ने के लिए तीसरी मंजिल पर मौजूद थे। दोपहर लगभग 12 बजे अचानक से तीसरी मंजिल की एक दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दो अन्य कमरों की छत भी टूट गई। हादसे में श्रमिक मुकेश महतो, मंटू कुमार और सुरेश घायल हो गए। इस दौरान मुकेश मलबे में दब गया जबकि मंटू व सुरेश को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा होते आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल श्रमिकों को बाहर निकाला। तीनों श्रमिकों को इलाज के लिए बीके अस्पताल ले जाया गया। इनमें मुकेश को अधिक चोट लगी थी। तीनों श्रमिकों को बीके अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। ये मकान पप्पू नामक व्यक्ति का है और हादसे के समय वो यहां मौजूद नहीं थे। काफी समय से ये मकान बंद पड़ा था और इसे अब तुड़वाकर नए सिरे से बनाया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें