फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवा संसद में गूंजे लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण के स्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आयोजित 37वीं क्षेत्रीय युवा संसद प्रतियोगिता के दूसरे सत्र का समापन हो गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर संसदीय बहस के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी समझ को प्रदर्शित किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सीमा त्रिखा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि युवा संसद केवल प्रतियोगिता का मंच नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को भविष्य के सांसद और नीति-निर्माता बनने के लिए तैयार करने वाली प्रयोगशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों से लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भाकली ने प्रथम स्थान हासिल किया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2, फरीदाबाद दूसरे, हमीरपुर तीसरे, सुबाथु चौथे और जाखू हिल्स पांचवें स्थान पर रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें