फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगला गांव में गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

छांयसा। मोटुका गांव की पंचायत के नगला गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। गांव के जोहड़ के ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि घरों के सामने जमा यह दूषित पानी अब बीमारियों को दावत दे रहा है और गांव में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव की सरजीत और देवी चरण ने बताया कि इस रास्ते पर हमेशा पानी भरा रहता है। इससे न केवल पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। महावती और शीशराम ने बताया कि जोहड़ का गंदा पानी घरों के सामने जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। बदबू के कारण घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही मलेरिया, डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सफाई कर्मियों की नियमित तैनाती न होने और नालियों की समय पर सफाई न होने के कारण हालात और खराब हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सचिव अख्तर हुसैन ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने कहा कि सरपंच को अवगत करा दिया गया है और जल्द ही जोहड़ से पानी की निकासी तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें