फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास चौधरी हत्याकांड : फर्जी दस्तावेज से पासपोर्ट बनवा दुबई भागा था कौशल

Thu, 18 Jul 2019 05:36 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विकास चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर कौशल दिसंबर 2017 में ही देश छोड़कर दुबई भाग गया था। कौशल ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर नरेश यादव के नाम पर जयपुर, राजस्थान से पासपोर्ट बनवाया था। अब वह बैंकॉक में ही है या किसी अन्य देश में, इसके बारे में फिलहाल किसी को कुछ पता नहीं है। पुलिस उसकी लोकेशन न ढूंढ पाए इसके लिए वह किसी से फोन पर भी बात नहीं करता है। कौशल अपने परिजनों से भी व्हॉट्सएप कॉल पर ही बात करता है।

विज्ञापन


एक करोड़ रुपये की रंगदारी न देने पर गैंगस्टर कौशल ने अपने गुर्गे विकास उर्फ माले और भोलू से विकास चौधरी की हत्या करवा दी थी। इसके बाद से पुलिस उसके गुर्गों की धरपकड़ में लगी हुई है और अब तक उसकी पत्नी रोशनी सहित 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। कौशल इस समय कहां है कोई नहीं जानता। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 2016 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से वह फरार है। पैरोल जंप करने के बाद से गुरुग्राम पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पिछले साल गुरुग्राम पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी थी।

इस दौरान पुलिस को पता चला कि कौशल देश छोड़कर जा चुका है। कौशल के परिजनों व गिरफ्तार किए गए गुर्गों से पूछताछ में पता चला था कि वह दुबई भाग गया। पुलिस ने इमीग्रेशन (आव्रजन) का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि कौशल नरेश यादव के नाम से दिसंबर 2017 में टूरिस्ट वीजा पर दुबई निकल गया था। हालांकि उसके बाद वहां से उसके थाईलैंड जाने की भी खबरें आती रहीं, मगर पुलिस को इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कौशल ने अलवर, राजस्थान से फर्जी दस्तावेज बनवाए थे। उन्हीं दस्तावेज के आधार पर उसने अपना पासपोर्ट बनवाया था।
विज्ञापन


कौशल करीब डेढ़ साल पहले विदेश भाग गया था। इस समय वह कहां हैं, इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है। कौशल को यहां किसी से बात भी करनी होती है तो वह केवल व्हॉट्सएप कॉल करता है, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन न ढूंढ ले- अनिल कुमार, एसीपी क्राइम, फरीदाबाद

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें