फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: विहान खन्ना के नाम स्वर्ण और रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भिवानी में चल रहे स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्यस्तरीय एथलेटिक्स खेलों में जिले के नाम पहले दिन ही दो स्वर्ण पदक रहे। इनमें विहान खन्ना ने अंडर-14 के 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण और 80 मीटर बाधा प्रतियोगिता में रजत पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक जीत के साथ ही विहान ने राष्ट्रीय स्तर खेलों के चयन के लिए भी अपनी दावेदारी मजबूत कर दी हैं।
विज्ञापन


एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक जीतने के बाद विहान ने बताया कि सोना और चांदी जीतकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पदक नहीं है यह हमारे साल भर की मेहनत होती है। उन्होंने बताया कि वह छह साल की उम्र से ही एथलेटिक्स के कई खेलों में भाग लेते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां स्वर्ण जीतने के बाद राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में जगह बनाने पर निगाहें हैं। बता दें कि जिला स्तरीय मुकाबलों में भी विहान ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय खेलों में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें