फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: वृंदावन में दो प्लॉट दिलाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-85 निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत, खेड़ीपुल थाना पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वृंदावन में दो प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 26.85 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों में थाने में बैठकर समझौता भी हुआ लेकिन इसके बाद भी बिल्डर ने प्लॉट नहीं दिया। मामले में फिर से शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि खेड़ीपुल थाने में एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस को मामले में शिकायत सेक्टर-85 इलाके के रहने वाले अरमोय चक्रवर्ती ने दी है। आरोप है कि माइल्स टोन रियल कॉन लि. के डायरेक्टर गोल्डी खुराना, ब्रोकर दीपक गर्ग और विबू भाटिया ने वृंदावन में दो प्लॉट 316 वर्ग गज और 324 वर्ग गज बेचने को लेकर बात की। इन प्लॉट के लिए 26.85 लाख रुपये भी अदा कर दिए लेकिन आरोपियों ने प्लॉट नाम नहीं कराए। अक्टूबर 2024 में शिकायत पुलिस को दी गई तो 25 नवंबर 2024 को खेड़ीपुल थाना में दोनों पक्ष पहुंचे और थाना प्रभारी के सामने समझौता हुआ कि 15 मार्च 2025 तक रजिस्ट्री करा दी जाएगी। आरोप है कि तय समय के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराई गई। मामले में फिर से आई शिकायत पर अब पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें