फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्र के फेल होने के बाद उसे अपमानित करने का वीडियो हुआ वायरल

Mon, 08 Apr 2024 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने लगाया जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-2 स्थित राजकीय स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर उन्हें अपमानित करने और जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। बच्चे की मां का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इस संबंध में एनआईटी-2 नंबर स्थित थाने में शिकायत दी गई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
नौंवी कक्षा के छात्र की मां ने वीडियो में आरोप लगाया कि 30 मार्च को नौवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आया था। इसके बाद उन्होंने स्कूल की दो शिक्षिकाओं से अगली कक्षा में दाखिला देने के लिए आग्रह किया लेकिन उन्होंने कोई सहयोग नहीं किया। उन्होंने कई बार स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वायरल वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और बच्चे के मामा के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कुछ कर्मचारियों ने उनके साथ हाथापाई भी की। उन्होंने इसकी शिकायत 112 नंबर पर की है। इसके बाद उन्होंने एनआईटी-2 स्थित चौकी में लिखित शिकायत दी है। वीडियो में उन्होंने दावा किया कि थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस संबंध में मुझे एक वीडियो मिला है। मंगलवार को संबंधित स्कूल के शिक्षक और प्रधानाचार्य से संपर्क कर मामले की जांच की जाएगी-आशा दहिया, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें