फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 5 हजार का इनामी वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
25-30 चोरी की बाइक खरीदने का किया खुलासा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरौना की टीम ने बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान इरफान निवासी गांव नंगला जमालगढ़, पुन्हाना, जिला नूंह के रूप में हुई है। वह थाना कोतवाली में दर्ज एक बाइक चोरी के मामले में लंबे समय से वांछित था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी को 17 जुलाई को सूचना के आधार पर उसके गांव में छापे मारकर काबू किया गया। पूछताछ के दौरान इरफान ने खुलासा किया कि वह अब तक करीब 25 से 30 चोरी की बाइक खरीद चुका है। पुलिस इस खुलासे के आधार पर अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी पर फरीदाबाद पुलिस ने पहले से 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस के अनुसार यह मामला वर्ष 2024 में थाना कोतवाली में विपिन कुमार, निवासी सारन, की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी साकिर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में साकिर ने खुलासा किया था कि उसने चोरी की मोटरसाइकिल मात्र 5 हजार में इरफान को बेच दी थी। इसके बाद से इरफान फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें