फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी की बाइक सहित वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी की पहचान राजकुमार (22) निवासी गांव मच्छगर, बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा सेक्टर-65 को सौंपी गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 28 जून को आईएमटी सेक्टर-79, सोतई रोड से आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वजीरपुर रोड निवासी प्रदीप ने खेड़ी पुल थाना पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि 20 जून को उसने अपनी मोटरसाइकिल रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह बाहर आया तो बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बावजूद कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने खेड़ी पुल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ वाहन चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें