फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में वाहन चोर गिरोह सक्रिय, स्कॉर्पियो को बना रहे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। जिले में काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार होकर चोर दूसरी स्कॉर्पियो चोरी करने आए थे। लेकिन चोरी में नाकामयाब हो गए। यह घटनाएं मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


वीडियो के अनुसार सोहना रोड पर एक निजी अस्पताल के बाहर सफेद रंग की स्कॉर्पियो कई दिनों से खड़ी हुई थी। यह गाड़ी मोनू नामक युवक की बताई जा रही है। 23 जनवरी की सुबह साढ़े 4 बजे एक काले रंग की स्कॉर्पियो में चाेर आए। जिनमें से एक चोर अस्पताल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को बड़ी आसानी से चुराकर ले गया। सुबह जब कार मालिक घर के बाहर आया, तो चोरी की घटना के बारे में पता चला। चोरी की सूचना थाना मुजेसर पुलिस को दी। पुलिस की ओर से कई टीमों को गठन कर कार की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को चोरी की गई कार के सरूरपुर इलाके में होने की सूचना मिली। मालिक और पुलिस ने गाड़ी को चेक किया तो पता चला कि उससे कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। बोनट खोलकर देखा तो पता चला कि बैटरी चोरी हो चुकी है। इसके अलावा अंदर से महंगा सामान गायब है। यह चोरी की घटना अस्पताल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा दूसरी घटना सेक्टर 65 की है। जिसमें मकान नंबर 1965 के बाहर खाली प्लॉट में खड़ी स्कॉर्पियो को चोरी करने के लिए एक चोर आया। चोर ने सबसे पहले मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के मुंह को बदल दिया। उसके बाद गाड़ी के पास लगी स्ट्रीट लाइट को भी खंभे पर चढ़ कर बंद कर दिया गया। जिसके बाद आरोपी गाड़ी को चोरी करने की कोशिश करता है, लेकिन गाड़ी में सेंसर लगा होने की वजह से लॉक को तोड़ते ही गाड़ी का सायरन बज जाता है। जिसकी वजह से एक बार चोर गाड़ी को चुराए बिना ही चला जाता है। कुछ समय के बाद वह दोबारा से आता है और बोनट के जरिये गाड़ी का लॉक खोल लेता है। उसके बाद गाड़ी को बैक करके पिछली वाली गली से लेकर चला जाता है। बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर गाड़ी खराब होने की वजह से वह उसको छोड़ कर चला जाता है। इस मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें