फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अधूरे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर दौड़ने लगे वाहन, हादसे का खतरा

विज्ञापन
मोहना से जेवर एयरपोर्ट के लिए एक्सप्रेसवे पर एक तरफ चलती गाड़ियां। संवाद
विज्ञापन
सोतई गांव में एक्सप्रेसवे का काम नहीं हो पा रहा किसानों के धरने की वजह से
विज्ञापन

31 किलोमीटर लंबा है एक्सप्रेसवे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद/छांयसा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन उस पर अभी से ही ट्रैफिक दौड़ने लगा है। इससे हादसे की आशंका पैदा हो गई। वाहन चालकों को रोकने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यमुना नदी से लेकर जेवर की ओर का हिस्सा काफी हद तक बनकर तैयार हो चुका है। इसकी लंबाई करीब 11 किलोमीटर है।
एक्सप्रेसवे के इस हिस्से पर स्ट्रीट लाइटें भी लगाई जा चुकी हैं। इसके चलते ग्रामीण और अन्य वाहन चालक एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर जेवर की तरफ आवागमन कर रहे हैं। मोहना से यमुना पुल पार कर जेवर तक पहुंचने में अब पहले की अपेक्षा काफी सुविधा हो गई है। लेकिन यह सुविधा कभी भी भारी पड़ सकती है। यहां अभी उतार-चढ़ाव भी तैयार नहीं हुआ है। वहीं एनएचएआई की ओर से भी इसे आधिकारिक तौर पर नहीं खोला गया है। इसके बावजूद यहां पर वाहन दौड़ने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

इस हिस्से का एक्सप्रेसवे यमुना एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। मोहना में एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए यहां रेस्ट रूम भी तैयार किए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति 100 किलोमीटर और भारी वाहनों की 80 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। वाहनों की गति पर नजर रखने के लिए ऑटोमेटिक स्पीड रिकॉर्डिंग सिस्टम लगाया जा रहा है। निर्धारित गति सीमा और वाहनों से संबंधित जानकारी डिस्प्ले बोर्ड पर भी दिखाई जाएगी।
एक्सप्रेसवे का करीब 22 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा और करीब नौ किलोमीटर उत्तर प्रदेश में है। फिलहाल मोहना के पास केजीपी एक्सप्रेसवे के ऊपर बनने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर का काम जारी है। इसके पूरा होने के बाद मोहना के यमुना पुल से निरहावली गांव तक करीब 75 प्रतिशत मार्ग तैयार हो जाएगा और आवागमन और सुगम होने की उम्मीद है। एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू होने के बाद फरीदाबाद, पलवल और डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे की ओर से नोएडा एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सीधा और तेज मार्ग मिलेगा। इससे जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने में समय की बचत होने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

सोतई में किसानों के धरने से नहीं हो रहा काम
सोतई गांव में किसानों का धरना जारी है। इस वजह से वहां काम नहीं हो पा रहा है। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक काम नहीं होंगे। सेक्टर-65 से लेकर आठ किलोमीटर तक इस एक्सप्रेसवे का हिस्सा एलिवेटेड बनेगा। लेकिन जमीन न मिलने के कारण इसका काम अटक रहा है। एनएचएआई प्रबंधन भी मुआवजा देने के बावजूद काम नहीं कर पा रहा हैै। नगर निगम और किसानों के बीच मुआवजे को लेकर विवाद होने के कारण समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

-
एक्सप्रेसवे का 75 प्रतिशत से ज्यादा काम हो चुका है। सोतई में किसानों का धरना समाप्त होने के बाद काम रफ्तार पकड़ेगा। वाहन चालक अपनी मर्जी से एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं। एनएचएआई की ओर से ट्रैफिक के लिए नहीं खोला गया है।
धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें