फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड के चालान कर रहे थे पुलिसकर्मी: तेज रफ्तार से लेकर आई गाड़ी से महिला ने मारी टक्कर, दो पुलिसवाले गंभीर

Sun, 08 Jun 2025 10:29 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

आज सुबह एक महिला चालक ने एक्सप्रेस वे पर स्पीड के चालान कर रहे दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। महिला के साथ गाड़ी में उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद सेक्टर 8 दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो गाड़ी ने एक्सप्रेस वे पर स्पीड के चालान कर रहे दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार दी। जिससे एक पुलिसकर्मी पुल से नीचे गिर गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, स्कॉर्पियो गाड़ी को एक महिला चालक चला रही थी। उसके साथ उसके तीन दोस्त भी मौजूद थे। यह घटना रविवार की सुबह की है।

विज्ञापन


हादसों में एलएलबी के छात्र समेत तीन की गई जान
थाना क्षेत्र खेड़ी कलां गांव के समीप शनिवार की सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार की टक्कर से एलएलबी स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल निवासी मित्रोल के रूप में हुई है।

वहीं, हथीन में उटावड मोड़ के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सुफियान की मौत हो गई, जबकि उजैर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, वहीं, पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक सवार मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Earthquake In Delhi: दिल्ली में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 2.3 रही तीव्रता, दक्षिण-पूर्व दिल्ली था केंद्र

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें