फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैश्य केवल जाति नहीं, एक विचार है : विपुल गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव में पहुंचे कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। वैश्य केवल जाति नहीं है यह एक विचार है, जो धन कमाने के साथ अपनी आय का एक भाग समाज के उत्थान के लिए खर्च करता है। यह विचार कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने अग्रवाल समिति बल्लभगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती उत्सव में व्यक्त किए।


कवि सम्मेलन में कोटा से आए डॉ. आदित्य जैन ने शहीदों के नाम कविता सुनाकर श्रोताओं की वाहवाही लूटी। उन्होंने कहा कि परिवार छोड़ कर गए सरहद के नाम पर, आजादी छीन लाए जो सांसों के दाम पर। अपने घरों में दीप जलाओ तो साथ में दीपक जलाना एक शहीदों के नाम पर। औरैया से आए अजय अंजाम ने महाराजा अग्रसेन की महिमा का गुणगान कुछ इस प्रकार किया, एक ईंट और एक रुपैया देकर सबको ताकत दी, अग्रसेन महाराज सा कोई महाराज नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आई मोनिका देहलवी ने शृंगार रस में डूबी रचना सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया । चाहत में तेरी खुद को डुबाते चले गए, आंखों में तेरी खोए तो खोते चले गए। बस में कहां था मेरे कि मैं शायरी करूं, कुछ शेर तेरी याद में होते चले गए। इसके अतिरिक्त इटावा से आए देवेंद्र प्रताप सिंह, वाराणसी से आए दमदार बनारसी, बलिया से आई प्रतिभा यादव, दीपक शुक्ला दनादन एवं खंडवा से आए अकबर ताज ने भी अपनी रचनाओं से सुबह 4 बजे तक कवि सम्मेलन में कविताओं के सागर में श्रोताओं को आनंद की डुबकी लगवाई। जयंती उत्सव पर आयोजित कवि सम्मेलन में बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ नेता लखन सिंगला, एम सी मित्तल, अग्रवाल समाज के नेता मनोज अग्रवाल, नरेश गोयल, रमेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें