फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कजरा मोहब्बत वाला... पर झूमने को मजबूर हुए दर्शक

विज्ञापन
फरीदाबाद सूरजकुंड दीवाली मेला में चौपाल पर गाना सुनाते गायक दीपेश राही । संवाद
विज्ञापन
वॉयस ऑफ पंजाब 2013 के विजेता गायक दीपेश राही ने अपनी दमदार और भावपूर्ण प्रस्तुति से सबका मन मोहा
विज्ञापन


सूरजकुंड दिवाली मेले में विद्यार्थियों और लोक कलाकारों ने हरियाणवी सहित अन्य पारंपरिक लोकगीतों पर दी मनमोहक प्रस्तुतियांभगवान श्रीकृष्ण-सुदामा नाटक की प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शनिवार की शाम मेले में वॉयस ऑफ पंजाब 2013 के विजेता गायक दीपेश राही ने अपनी दमदार और भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। दीपेश राही की प्रस्तुति मेले के प्रमुख आकर्षणों में से एक रही, जिसने पारंपरिक और आधुनिक संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन




राही ने मंच पर आते ही कार्यक्रम की ऊर्जा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया। उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट गानों की प्रस्तुति दी, जिसमें सामने होवे यार ते नाचना पैंदा है, कजरा मोहब्बत वाला, चिट्टे सूट ते दाग पे गए, जैसे गानों ने उपस्थित जनसमूह को झूमने और गुनगुनाने पर विवश कर दिया। श्रोताओं में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ दीपेश राही का स्वागत किया। उनके गीतों ने सिर्फ मनोरंजन ही नहीं किया, बल्कि मेले में उपस्थित हर वर्ग के श्रोताओं को एक भावनात्मक और संगीतमय अनुभव प्रदान किया।



अपनी ओर आकर्षित कर रहे विद्यार्थी और लोक कलाकार

सूरजकुंड दिवाली मेले की मुख्य चौपाल पर विद्यार्थी और लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। मेले के चौथे दिन रविवार को विद्यार्थियों के साथ लोक कलाकारों ने मनोहारी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व भगवान श्री कृष्ण-सुदामा नाटक के माध्यम से मेले में समा बांधते हुए रंग जमा दिया।

मेला न केवल स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी स्वदेशी और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को अपनाने का अवसर प्रदान कर रहा है। रविवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फरीदाबाद, जागृति पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हरियाणवी सहित अन्य लोकगीतों पर सामूहिक और एकल नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं बीन पार्टी सहित अन्य कलाकारों ने भी शानदार मनोहारी प्रस्तुतियां देकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए मेले में चार चांद लगा दिए।



गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी का भी लगा है स्टॉल
दिवाली मेले में देश- प्रदेश के शिल्पकार, कलाकार एवं स्वदेशी उत्पादों के विक्रेता हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन में शॉपिंग सहित खानपान, मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अनूठा समागम देखने को मिल रहा है। मेला परिसर रंग-बिरंगी लाइटों से सजा हुआ है, जिससे वातावरण में पहले ही दिवाली जैसा उल्लास देखने को मिल रहा है। मेले में हरियाणा के गोहाना की प्रसिद्ध जलेबी, बिहार की लिट्टी-चोखा सहित देश-प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल लगे हुए हैं। वहीं, शॉपिंग प्रेमियों के लिए खादी भंडार के स्वदेशी कपड़े भी मेले की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


मेले में आज हिमाचल पुलिस बैंड देगा प्रस्तुति
मेले में आज शाम 6 से मुख्य चौपाल पर हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध हिमाचल पुलिस बैंड की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। पुलिस बैंड के जवान जब अपने तराने और नग्में छेड़ते हैं, तो लोग खुद को झूमने से रोक नहीं पाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें