फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : नहीं पहुंची कोवैक्सिन की खेप, लोगों को लौटाया

विज्ञापन
Vaccination: consignment of covaxin not delivered, returned to people
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोवैक्सिन की खेप नहीं मिलने से लगातार चौथे दिन जिले में टीकाकरण प्रभावित रहा। कौराली और तिगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर कोवैक्सिन की डोज लगाई जा रही थी। करीब चार दिन से वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण बिना टीकाकरण के ही लोगों को लौटाया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि तिगांव केंद्र पर कोविशील्ड की खेप पहुंचा दी गई है। कौराली में भी जल्द कोवैक्सिन की जोड़ सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार निदेशालय स्तर से कोवैक्सिन की खेप नहीं मिल रही है। कोविशील्ड की सप्लाई में कोई परेशानी नहीं। ऐसे में सभी केंद्रों पर कोविशील्ड का टीकाकरण बिना किसी परेशानी के जारी है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 55 हजार कोविशील्ड डोज पहुंच गई हैं। अगले 24 घंटे में कोवैक्सिन की सप्लाई सुनिश्चित होगी। जल्द ही कौराली केंद्र पर भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा। तिगांव स्थित केंद्र पर कोविशील्ड की डोज लगाई जाएगी।
जिले में तिगांव और कौराली स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर कोवैक्सिन की डोज लगाई जा रही थी। अब स्वास्थ्य विभाग ने तय किया है कि तिगांव केंद्र पर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। ऐसे में बृहस्पतिवार दोपहर में दो बजे तक जिले में कोविशील्ड की डोज तिगांव केंद्र पर पहुंचा दी गई। स्वास्थ्य केंद्र की ओर से सुनिश्चित किया जाएगा कि पहली डोज लेने वालों को कोविशील्ड की डोज दी जाए। वहीं, कोवैक्सिन की डोज केवल ऐसे लोगों को लगाई जाएगी जो पहली डोज लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

कोराली स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 3500 लोगों को कोवैक्सिन की पहली डोज दी गई। स्थानीय आबादी का लगभग टारगेट स्वास्थ्य केंद्र ने पूरा करने का दावा किया है। ऐसे में इस केंद्र पर दूसरे डोज के वैक्सीनेशन के लिए लोग पहुंच रहे हैं। केंद्र प्रभारी एसएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि शुक्रवार तक वैक्सीन पहुंचने की पूरी उम्मीद है। खेप आने पर ही टीकाकरण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें