फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में हुई 2,71,965 क्विंटल गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। उपमंडल की अनाज मंडी और खरीद केंद्र में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद ओल्ड, बल्लभगढ़, मोहना, तिगांव और फतेहपुर बिलौच खरीद केंद्र में अब तक 2 लाख 71 हजार 965 क्विंटल गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम अपराजिता ने बताया कि मंडियों में गेहूं, जौ और सरसों फसलों की खरीद की जा रही है। इसके लिए सरकार द्वारा गेहूं 1975 रुपये, जौ 1600 रुपये और सरसों 4650 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद के लिए चार एजेंसियां और जौ एवं सरसों की खरीद के लिए एक-एक सरकारी एजेंसी घोषित की गई है। स्थानीय कृषि विपणन कमेटियों के कार्यालयों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद और मोहना अनाज मंडी में जौ फसल की खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सरकारी एजेंसियों द्वारा की जानी है।
अब तक मंडी में बिक्री के लिए जौ की फसल नहीं पहुंच रही है। वहीं मोहना ,फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद एनआईटी, फरीदाबाद ओल्ड व तिगांव अनाज मंडियों में भी गेहूं की खरीद एमएसपी पर की जा रही है। अब तक अनाज मंडी बल्लभगढ़ में 74 हजार 735 क्विंटल, तिगांव में 22 हजार 262 क्विंटल, मोहना अनाज मंडी में 15 हजार 25 क्विंटल और फतेहपुर बिलौच में 62 हजार 240 क्विंटल गेहूं खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें