फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के छह केंद्रों पर 16 जनवरी से टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के छह केंद्रों पर 16 जनवरी से टीकाकरण
विज्ञापन

फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने 16 जनवरी को देशव्यापी टीकाकरण में अपनी सहभागिता निभाने के तैयारी कर ली है। ड्राई -रन के दौरान जिले में परखे गए छह स्वास्थ्य केंद्रों पर ही इस दौरान कोविड रोधी टीकाकरण किया जाएगा। अभी यह तय होना बाकी है कि जिले में कौन से टीके की खेप पहुंचेगी। हालांकि विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह तय है कि जो भी टीका राज्य के करनाल स्थित वैक्सीन स्टोर में पहुंचेगा, उसकी आपूर्ति पूरे उत्तर भारत में होगी। ऐसे में हरियाणा के साथ ही अन्य राज्य भी यहां पहुंचने वाले वैक्सीन के इंतजार में हैं। कोरोना से बचाव के लिए शुरू होने वाले कोरोना रोधी वैक्सीनेशन की तैयारियां जिला स्तर पर तेज हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 16 जनवरी को एक ओर प्रधानमंत्री मोदी वैक्सीनेशन का शुभारंभ करेंगे। वहीं जिले में भी को-विन पोर्टल पर लाभार्थी सूची के डाटा का मिलान कर वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। वैक्सीन का पहला डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाएगा। 28 दिन पूरे होने के पर लोगों के पास अपने आप मैसेज पहुंच जाएगा। वैक्सीन शरीर में कोरोना से लड़ने के लिए एंडीबॉडी विकसित करेगी। एंटीबॉडी दोनों डोज लगने के बाद ही विकसित होंगे। दोनों डोज के बीच 28 दिन का अंतर जरूरी है।
--
यहां होगा टीकाकरण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेड़ीकलां, तिगांव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौराली, एफआरयू-1 सेक्टर-3 और एफआरयू-2, सेक्टर-30 व ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जानी है। वैक्सीनेशन से संबंधित पूरी जानकारी को-विन पोर्टल पर अपडेट की जाएगी। सभी डाटा पोर्टल पर अपलोड भी किया जा चुका है। वैक्सीन लगवाने के लिए आने वाले सभी लाभार्थियों का नाम पहले पोर्टल पर देखा जाएगा। इसके बाद फोटो आईडी का मिलान किया जाएगा। बिना आईडी के काम कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान आधार कार्ड से की जाएगी। आधार नंबर पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। फिर वैक्सीन लगाई जाएगी।
- डॉ रमेश, जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें