फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: करंट लगने से उत्तराखंड के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नहाने के बाद लोहे के तार पर तौलिया सुखाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना एरिया के लक्कड़पुर में नहाने के बाद तौलिया सुखाते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिला निवासी कमलेश आर्य के रूप में हुई है। वो सूरजकुंड एरिया में स्थित एक होटल में नौकरी करता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
मृतक 22 साल का कमलेश आर्य लक्कड़पुर गांव में सतपाल भड़ाना के मकान में किराये पर रहता था। वो सूरजकुंड रोड स्थित सरोवर पोर्टिको होटल में नौकरी करता था। मंगलवार दोपहर बाद वह ड्यूटी खत्म कर कमरे पर आया और नहाने लगा। नहाने के बाद गीला तौलिया बाहर कपड़े सुखाने के लिए बांधे गए लोहे के तार पर सुखाने लगा। इसी दौरान उसे करंट लग गया। आरोप है कि पास में बिजली का खंभा होने के कारण तार में करंट आ गया था। आस-पड़ोस के लोगों ने कमलेश को तार से अलग करके बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत
सेक्टर -58 स्थित एक कंपनी में सीमेंट का कट्टा उतारते समय मजदूर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यूपी बुलंदशहर निवासी 33 साल के रहीस के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मिर्गी का दौरा आने की बात सामने आ रही है। परिवार के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें