फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिल्डर ने स्विमिंग पूल में डलवाला केमिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने बीपीटीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सड़क बनाने को लेकर सेक्टर - 82 पार्क ग्रैंड्यूरा सोसाइटी में बीपीटीपी बिल्डर और निवासियों के बीच चल रहा विवाद बढ़ गया है। निवासियों का आरोप है कि बिल्डर प्रबंधन की ओर से मंगलवार देर शाम सोसाइटी के स्विमिंग पूल में केमिकल डाल दिया है। ताकि लोग स्विमिंग पूल की सुविधा का फायदा न उठा सके और उन्हें परेशान होना पड़े। आरोप है कि सोसाइटी के निवासी अशोक अग्रवाल ने एक आरोपी को स्विमिंग पूल में केमिकल डालते हुए और डालकर भागते हुए देख लिया।

सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान सतीश भटनागर का आरोप है कि बिल्डर की ओर से निवासियों को परेशान किया जा रहा है। मंगलवार शाम को स्विमिंग पूल में केमिकल डालने के बाद पानी का रंग बिल्कुल नीला हो गया। केमिकल डालते हुए निवासी अशोक ने देख लिया। जिसके बाद वह क्लब हाउस के साथ बने गेट से निकलकर गाड़ी में बैठकर वहां से भाग गया। उस गेट की चाबी केवल बीपीटीपी के लोगों के पास रहती है। बीपीटीपी के प्रतिनिधियों से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


निवासी प्रशांत भटनागर ने कहा कि इसके बाद निवासियों ने पुलिस को बुलाया। जिसके बाद रात को ही बीपीटीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। वह रोड बनाने को लेकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। जिसका निवासी विरोध कर रहे हैं। जिस कारण वह हमें अलग-अलग तरीकों से परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


निवासी नरेंद्र भाटिया व कृष्ण मुखोपाध्याय ने बताया कि बिल्डर नया एन टावर बना रहा है। जिसको लेकर वह बेसमेंट पार्किंग में जाने के लिए अलग से रोड बना रहा है। ताकि लोग लालच में आकर उनका फ्लैट ले सकें। लेकिन इससे सोसाइटी के निवासियों के परेशानी होगी। इसलिए हम लोग इसका विरोध कर रहे हैं और रोड बनाने के लिए मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें