फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कल एक्सप्रेस वे पर्स व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। हजरत-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 18478 उत्कल एक्सप्रेस में परिवार के साथ चढ़ी एक महिला का पर्स चोरी हो गया। फरीदाबाद के समीप जब टीटीई ने टिकट मांगा तो महिला को चोरी का अहसास हुआ। महिला के परिजन ने फरीदाबाद जीआरपी में चोरी का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना ने जीरो एफआईआर कर निजामुद्दीन जीआरपी थाने को भेज दिया है। जीआरपी के उपनिरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि पीड़ित यात्री अपने परिवार के साथ दादी के मौत पर झारखंड जा रहे थे। तुरंत रिजर्वेशन नहीं मिलने के कारण उत्कल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में चढ़ गए। आरोप है कि ट्रेन में चढ़ते समय महिला के पर्स में रखे एक छोटा पर्स चोरी कर लिया गया। इसमें करीब 3500 रुपये नकद, राउरकेला तक का टिकट व दो डेबिट कार्ड व पैन कार्ड रखा था। टीटीई ने ट्रेन से उतर कर फरीदाबाद स्टेशन पर जीआरपी में मामला दर्ज कराने के लिए कहा। ये लोग झारखंड के सिमडेगा जिले के रहने वाले हैं व मोलाहेड़ा गुरूग्राम में नौकरी करते हैं। उन्होंने जीआरपी को बताया कि ट्रेन में चढ़ते समय दो साल के बच्चे को गोद में ले रखी थी, इसलिए पर्स चोरी होने का अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें