फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब से गाड़ी में आते थे वाहन चोरी करने, धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-85 ने गाड़ी और उसके पार्ट चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी चोरी करने के लिए पंजाब से अपनी गाड़ी में आते और वारदात को अंजाम देने के बाद वापिस चले जाते। आरोपियों के कब्जे से करीब 70 हजार रुपये, एक होंडा सिटी, एक स्विफ्ट कार, 4 टायर व रिम बरामद हुए हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपी चरणजीत व कुलविंदर सिंह को बदरपुर बॉर्डर तथा गुरेंद्र सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया है। तीनों पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब से एनसीआर में गाड़ियां व गाड़ियों के टायर चोरी करने के लिए कार से आते हैं। यहां आकर वे किसी भी खुली जगह पर खड़ी कार के साथ अपनी कार लगा देते और गाड़ी का लॉक तोड़ने की कोशिश करते हैं। जब लॉक नहीं टूटता तो उस कार के टायर रिम सहित चोरी करके ले जाते हैं और कार को ईंटों पर खड़ा कर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने बताया कि गुरुग्राम, नोएडा व उत्तर प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपियों ने थाना कोतवाली में चार, थाना मुजेसर में दो, सेक्टर-31 एवं थाना सेक्टर-17 में एक -एक वारदात की है। इधर दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच ब्रांच सेंट्रल की टीम ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर-12 से दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव बहादरपुर निवासी विकास और पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें