फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोले-भटूरे के लिए दे दी जान: मां की डांट से आहत कुलदीप नहर में कूदा, गर्मी की वजह से मम्मी ने किया था मना

Thu, 21 May 2026 04:42 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

परिजनों के मुताबिक करीब साढ़े 11 बजे कुलदीप सेहतपुर नए पुल पर पहुंचा और वहां से आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू करवाई गई। बृहस्पतिवार को करीब सुबह साढ़े 7 बजे 18 घंटे के बाद युवक का शव नहर खेड़ी थाने से पहले बने कटपुलिया के नीचे फंसा हुआ पाया गया।
विज्ञापन
मृतक कुलदीप और गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित पल्ला थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां मां की डांट से नाराज होकर आगरा नहर में कूदे 18 वर्षीय युवक का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


Trending Videos

छोले-भटूरे खाने की कर रहा था जिद
जानकारी के अनुसार सरस्वती कॉलोनी निवासी कुलदीप अपने माता-पिता के साथ रहता था और फिलहाल कोई काम नहीं करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कुलदीप ने छोले-भटूरे खाने की जिद की थी। तेज गर्मी और तबीयत खराब होने की आशंका को देखते हुए उसकी मां ने उसे ऐसा खाना खाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर मां ने उसे डांट दिया, जिससे वह नाराज होकर घर से निकल गया।
विज्ञापन

18 घंटे बाद बरामद हुई लाश
परिजनों के मुताबिक करीब साढ़े 11 बजे कुलदीप सेहतपुर नए पुल पर पहुंचा और वहां से आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाकर युवक की तलाश शुरू करवाई गई। बृहस्पतिवार को करीब सुबह साढ़े 7 बजे 18 घंटे के बाद युवक का शव नहर खेड़ी थाने से पहले बने कटपुलिया के नीचे फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें