फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यूनाईटेड नेशन सेंट्रल अफ्रीका में कार्यरत रहे अधिकारी से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 14.43 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यूनाईटेड नेशन सेंट्रल अफ्रीका में कार्यरत रहे अधिकारी से शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 14.43 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने संपर्क कर मुनाफे का भरोसा दिया और रुपये ट्रांसफर करा लिए। रिफंड के लिए कहने पर बोले कि रकम मुनाफे के साथ बढ़कर 28 लाख हो चुकी है और अधिक निवेश करने को कहने लगे। बार-बार कहने पर भी रिफंड नहीं दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-21सी के रहने वाले 65 साल के ललित नारंग ने दी है। ठगी का आरोप पोलामी नाथ, वीरेंद्र, मनीसुख फाइनेंस व अन्य पर लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वे यूनाईटेड नेशन सेंट्रल अफ्रीका में कार्यरत थे और साल 2024 में ही भारत आए हैं। 21 अगस्त को इनके व्हाट्सएप नंबर पर मनीसुख फाइनेंशियल वोटस एप ग्रुप में जोड़ने का मैसेज आया। कुछ समय बाद पोलामी नाथ ने इन्हें कॉल किया और शेयर बाजार में निवेश व मुनाफे के बारे में बताकर निवेश के लिए प्रेरित किया। शिकायतकर्ता ने कॉल कट कर दी। बाद में वीरेंद्र ने कॉल की और उसने भी बताया कि काफी लोगों को मुनाफा मिला है, आप भी घर बैठे कमाई कर सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता इनकी बातों में आ गए और आरोपियों ने उनकी यूजर आईडी व पासवर्ड जनरेट कर दिया। शिकायतकर्ता ने कुल 1443651 रुपये निवेश कर दिए। शिकायतकर्ता को शक हुआ तो उन्होंने आरोपियों से रिफंड को कहा। तब आरोपी बोले कि आपकी रकम बढ़कर 28 लाख रुपये हो गई है, कुछ दिन इंतजार कर लो, फिर रिफंड कर लेना। आरोपियों ने रिफंड देने से मना कर दिया और अब और रुपये निवेश करने को कह रहे हैं। मामले में अब साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें