फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: रेस्तरां में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-15 मार्केट में सिलिंडर लीक होने से हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-15 मार्केट में शनिवार रात एक रेस्तरां में अचानक आग लग गई। यह हादसा रात करीब 9 बजे हुआ, जब किचन में रखे सिलिंडर से गैस लीक होने के चलते आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां पांच मिनट में मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि रेस्तरां का करीब 15 प्रतिशत सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


मार्केट एसोसिएशन के प्रधान आलोक कुमार और नीरज कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की तत्परता और फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। वहीं सेक्टर-15 चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश ने बताया कि रेस्टोरेंट मार्केट के बीचोंबीच स्थित है और त्योहारी सीजन के चलते वहां भारी भीड़ थी।

रेस्तरां के सामने ही पुलिस चौकी होने के चलते पुलिस राइडर टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। पुलिस कर्मियों ने भी लोगों को बाहर निकालने और सामान को सुरक्षित करने में मदद की। हालांकि इस हादसे ने एक बार फिर मार्केट एरिया में अग्निशमन व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने दिखाई सूझबूझ

कर्मचारियों ने आग लगते ही सबसे पहले किचन के बाहर रखे गैस सिलिंडरों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, जिससे बड़ा विस्फोट टल गया। इसके बाद उन्होंने अंदर मौजूद कीमती सामान और उपकरणों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उस समय रेस्तरां में तीन ग्राहक भी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें