फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी व्यापारियों के हितों को लेकर गंभीर-केंद्रीय राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




फरीदाबाद। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि औद्योगिक नगरी फरीदाबाद पुनः प्रदेश में उद्योग और व्यापार के क्षेत्र में प्रदेश में नंबर वन बनाने जा रहा है। शहर कई राज मार्गाें से जुड़ने से व्यापार में दिन दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति करती है। अब फरीदाबाद से जयपुर से सिर्फ 2 घंटे में पहुंचा जा सकता है। दिल्ली वडोदरा मुंबई एक्सप्रेस वे से जेवर एयरपोर्ट के लिए नए रोड का कार्य शुरू हो चुका है। सरकार व्यापारियों के हितों को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा पूर्व की सरकारों में गुंडा टैक्स व्यापारियों से वसूला जाता था,लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उन्होंने हमेशा अधिकारियों से बात की। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा की वे स्वयं एक व्यापारी भी है और विधायक बनने से पहले उन्होंने व्यापारियों की मांगों को लेकर गिरफ्तारियां भी दी थी। इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा, गोपाल शर्मा, हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय गुप्ता और फरीदाबाद से व्यापार मंडल के प्रधान राम जुनेजा सहित हरियाणा व्यापार मंडल फरीदाबाद की सभी शाखाओं के प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें