संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में केवल बीएससी नॉन मेडिकल और मेडिकल में सीटें अभी भी रिक्त है। जिले के 11 कॉलेजों में इन विषयों में करीब 30 फीसदी सीटें अभी भी रिक्त हैं। अन्य पाठ्यक्रम में लगभग सभी सीटें फुल हो चुकी है।
मालूम हो कि जिले के कॉलेजों में ओपन काउंसिलिंग चल रही। कॉलेज अपने स्तर पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से 25 सितंबर से पोर्टल खोल दिया गया है। एनआईटी तीन स्थित डीएवी शताब्दी कॉलेज में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में करीब 50 फीसदी से अधिक सीटें खाली है। इसी प्रकार दयानंद महिला कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू कॉलेज, अग्रवाल कॉलेज में सीटें अभी रिक्त है। जबकि बीए और बीकॉम पाठ्यक्रम में एक या दो सीटें रिक्त होंगी। बताते है कि खेड़ीगुजरान में एक भी सीट नहीं बची है।
वर्जन
पोर्टल खुलने के बाद भी बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल में छात्रों का रुझान नहीं है। जिले के लगभग सभी कॉलेजों में कुछ न कुछ सीटें अभी भी रिक्त है। अन्य पाठ्यक्रम में सीटें लगभग फुल हो चुकी है।
प्रमोद कुमार, डीएवी शताब्दी कॉलेज