फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया ईएसआई का औचक निरीक्षक,लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने मंगलवार ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित डिस्पेंसरी का औचक निरीक्षण किया। मरीजों से बातचीत की। एनआईटी पांच नंबर डिस्पेंसरी में खामियां पाए जाने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही व्यवस्था में सुधार के आदेश दिए। इससे डिस्पेंसरियों में भी मरीजों को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस व श्रम एवं रोजगार केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली और स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. अंशु छाबड़ा मंगलवार करीब नौ सुबह अचानक ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों के साथ अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं कैथ लैब, एनआईसीयू, पीआईसीयू, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, ऑन्कोलॉजी विभागों का दौरा किया। यहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही मरीजों से बातचीत की। इस दौरान मरीजों ने सुविधाओं को अच्छा बताया, लेकिन दवाइयां मिलने में होने वाली परेशानी और रेफरल में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। इन समस्याओं को केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द दूर करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि ये ईएसआई कार्डधारकों का अस्पताल है। उन्हें यहां कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने यूरोलॉजी, सीसीयू, स्किल्ड लैब, सेक्टर-7 अर्बन हेल्थ सेंटर (यूएचटीसी) और अनुसंधान प्रयोगशाला और वैक्सीन परीक्षण क्षेत्रों की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में पौधरोपण अभियान भी शुरू किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताज में डीन डॉ. असीम दास और रजिस्ट्रार डॉ. अनिल पांडे के नेतृत्व में बेहतर कार्य हो रहा है। उनके कार्यों की जितनी सराहना की जाए कम है। वहीं डीन डॉ. असीम दास ने कहा कि मेडिकल कॉलेज केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली के निर्देशन में मरीजों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इस मौके पर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य अधीक्षक (मेडिकल सुपरिटेंडेंट) डॉ. प्रवीन गुलियानी सहित अनेक डॉक्टर व स्टाफ मौजूद रहा।
---
एनआईटी पांच डिस्पेंसरी में खामियों को जल्द दूर करने के आदेश
केंद्रीय राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने ईएसआईसी अस्पताल के बाद एनआईटी पांच नंबर स्थित डिस्पेंसरी का दौरा किया। डिस्पेंसरी में लावारिस पशु घूम रहे थे। इस पर उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद दवा वितरण केंद्र पर मरीजों को मिलने वाली दवाइयों की जानकारी की। डिस्पेंसरी में गंदगी का माहौल देखकर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही सभी व्यवस्थाएं जल्द दुरूस्त करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें