फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे मेले का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। 7 फरवरी को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सूरजकुंड मेले का उद्घाटन करेंगे। उनके स्वागत में बड़ी चौपाल पर सभी राज्यों के अलग- अलग प्रसिद्ध नृत्य किए जाएंगे। मेले में कई राज्यों के 60 कलाकार यहां नृत्य की प्रस्तुति देंगे।
विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सूरजकुंड मेले के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व मंत्रिमंडल सहयोगियों को आमंत्रित किया है। बड़ी और मुख्य चौपाल पर रोजाना हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी और अनेकों राज्यों की ओर से नृत्य और संगीत प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं सूरजकुंड मेले के शुभारंभ में एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर कोरियोग्राफर संजय शर्मा की ओर से 60 लोग एक के बाद एक हिंदुस्तान के सारे नृत्यों की प्रस्तुति देंगे। जिनमें हरयाणवी, केरल का कथकली, गुजरात का भावई, महाराष्ट्र का लावणी, पंजाब का भांगड़ा, राजस्थान का कालबेलिया और रास मणिपुरी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये सभी कलाकार भारत के अलग- अलग राज्यों से सूरजकुंड मेले में पहुंचे है। जिनमें लदाख, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र के कलाकार भी शामिल हैं। आखिरी में सभी 60 कलाकार एक साथ मंच पर एक भारत श्रेष्ठ भारत की थीम पर सूरजकुंड का मेला है गाना गाएंगे। इसके अलावा मेले में मुख्य चौपाल पर देश-विदेश के कलाकार अपने-अपने देश की संस्कृति व तीज त्योहारों की छवि और वीरों की गाथाओं का गीत-संगीत व नृत्य कला प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें