फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड मेला परिसर के आस-पास भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजकुंड मेला परिसर के आस-पास भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर के आस-पास भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। इसे लेकर यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। मेला चलने के दौरान सुबह 7 बजे से लेकर देर रात 12 बजे तक पाली से शूटिंग रेंज, अंखीर से सूरजकुंड, एनएचपीसी से सूरजकुंड व पहलादपुर दिल्ली बॉर्डर से सूरजकुंड फरीदाबाद में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि नो एंट्री के दौरान भारी वाहन चालक उपरोक्त मार्गों पर जाने से बचें। नो एंट्री वाले रूट की बजाय ये वाहन चालक अन्य रूटों का प्रयोग कर सकते हैं। नो एंट्री के दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगे, केवल आवश्यक सामग्री जैसे फल, सब्जी, दूध, दवाइयां इत्यादि वाहनों को ही इन मार्गों पर जाने की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन


पुलिस की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि 7 से 23 फरवरी के दौरान गुरुग्राम से आने वाले वाहन चालक पाली चौक से एमवीएन चौक की तरफ न जाकर पाली चौक से सीधे सैनिक कॉलोनी मोड आकर अंखीर चौक से होकर बड़खल होकर दिल्ली की तरफ निकले।
इसी प्रकार बल्लभगढ़ से पाली के रास्ते से आने वाले वाहन चालक पाली चौक से एमवीएन नाका वाली मार्ग पर न जाकर दिल्ली जाने के लिये सैनिक कॉलोनी मोड से सीधे अंखीर चौक के रास्ते बड़खल होकर दिल्ली की तरफ निकले।
प्रहलादपुर दिल्ली बॉर्डर व शूटिंग रेंज से सूरजकुंड फरीदाबाद की तरफ आने वाले वाहन चालक सीधे सूरजकुंड न जाकर बदरपुर बॉर्डर के रास्ते से फरीदाबाद में हाईवे से प्रवेश करें।
विज्ञापन

एनएचपीसी चौक से सूरजकुंड के रास्ते आने वाले वाहन चालक फरीदाबाद शहर में आने के लिए नेशनल हाईवे का प्रयोग करें।

मेले के दौरान यातायात पुलिस की ओर से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। आमजन के लिए 10 सामान्य पार्किंग बनाई गई है। ये पार्किंग ईरोज सिटी (पार्किंग डयुटी), हेलीपेड पार्किग शूटिंग रेंज मर्ज रोड, नजदीक क्लासिक गार्डन पार्किंग, जंगल फाल पार्किंग, होटल विवेन्ता ताज के सामने पार्किंग, राधा स्वामी सत्संग स्थल पार्किग, होटल गोल्ड पिंच के सामने पार्किंग, राधा स्वामी सत्संग स्थल के सामने नगर निगम की जमीन पर पार्किंग, लेकवुड सिटी पार्किंग, रोडी क्रेसर स्टॉक पार्किंग लोगों के लिए उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें