फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने नायब सैनी ने बंधवाई हरियाणवी पगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
थीम स्टेट ओडिशा के पैवेलियन का किया दौरा, भगवान जगन्नाथ रथ के स्वरूप के दर्शन किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड मेले में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सबसे पहले थीम स्टेट ओडिशा के पवेलियन का भ्रमण किया। इस दौरान यहां प्रदर्शित किए गए पुरी के भगवान जगन्नाथ रथ के स्वरूप के दर्शन किए और भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की मूर्ति के आगे नमन किया।


केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने हरियाणा पवेलियन का भ्रमण किया। यहां उन्होंने हरियाणवी पगड़ी बंधवाई और पवेलियन की साज सज्जा की भी प्रशंसा की। उन्होंने हरियाणा अपना घर पवेलियन का अवलोकन किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के पवेलियन का भी दौरा किया। उन्होंने यहां प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मध्यप्रदेश में कुनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों की झांकी की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला कला और संस्कृति का अद्भुत संगम है। इस तरह के आयोजन आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति से रूबरू होने का मौका देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस और अफ्रीका के पर्यटक भी हुए हरियाणवी संस्कृति के कायल



विरासत हरियाणा पवेलियन में रूस और अफ्रीका के पर्यटक भी हरियाणवी संस्कृति को देखकर अभिभूत हो गए। विदेशी पर्यटकों ने यहां पर दिखाया गया हुक्का एवं चारपाई पर सबसे ज्यादा सेल्फी लीं। इसके साथ ही हरियाणा की चक्की, गंडासा, पगड़ी बंधाओ, फोटो खिंचाओ के साथ भी खूब आनंद लिया। हरियाणा के परिवहन के साधन गड्ढा तथा लोहार के गड्ढे के साथ भी पर्यटकों ने सेल्फी लीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें