फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिसंबर से 220 केवी सब-स्टेशन से मिलेगी निर्बाध बिजली

Fri, 23 Aug 2024 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत दीक्षित
विज्ञापन

फरीदाबाद। लंबे समय से जर्जर इंफ्रास्ट्रक्चर से जूझते हुए बिजली गुल होने की समस्या का सामना करने वाले ग्रेटर फरीदाबाद निवासियों के लिए राहत की खबर है। दिसंबर 2024 से यहां के तीन लाख निवासियों के लिए 220 केवी का सब स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। बिजली निगम के बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से बार-बार बिजली गुल होने की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी। बिजली निगम ग्रेटर फरीदाबाद में 220 केवी, सूरजकुंड में 66 केवी और ग्रीन फील्ड में 66 केवी के सब स्टेशन के निर्माण कर रहा है। 102 करोड़ की लागत से बन रहे इन उपकेंद्रों से शहर के पांच लाख निवासियों को राहत मिलेगी।
शहरवासियों को नई बसावट, उपकरण बढ़ने के कारण बिजली की निर्बाध आपूर्ति में बाधा पड़ रही है। गर्मी और बारिश में ओवरलोड के कारण शहरवासी बिजली कटौती से परेशान रहते हैं। ग्रेटर फरीदाबाद, सूरजकुंड और ग्रीन फील्ड क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली की कटौती देखने को मिलती है। जिस कारण बिजली निगम तीन नए सब स्टेशन का ग्रेटर फरीदाबाद में 220 केवी, सूरजकुंड में 66 केवी और ग्रीन फील्ड में 66 केवी के सब स्टेशन का निर्माण कर रहा है। इस क्षेत्र में कनेक्शन अभी अलग-अलग सब स्टेशन से जुड़े हैं। ग्रेटर फरीदाबाद के सब स्टेशन के बनने से लगभग 3 लाख लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं, सूरजकुंड-ग्रीन फील्ड के सब स्टेशन से एक-एक लाख लोगों को लाभ मिलेगा। इन सब स्टेशन के बनने से निवासियों को बिजली कटौती ने भी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


75 हजार कनेक्शन क्षमता का है 220 केवी सब स्टेशन
ग्रेटर फरीदाबाद में बिजली निगम 220 केवी के सब स्टेशन का निर्माण कर रहा है। इस सब स्टेशन की क्षमता 200 एमवीए की है। इस सब स्टेशन के निर्माण कार्य पर 61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसका पिछले एक साल से निर्माण कार्य चल रहा है। दिसम्बर 2024 तक कार्य पूरा होना है। सब स्टेशन के चलने पर 75 हजार से ज्यादा नए कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं।

25 हजार कनेक्शन क्षमता देगा 66 केवी सब स्टेशन
ग्रीन फील्ड में बिजली निगम 66 केवी के सब स्टेशन का निर्माण कर रहा है। इस सब स्टेशन की क्षमता 63 एमवीए की है। इस सब स्टेशन के निर्माण कार्य पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसका निर्माण कार्य मई 2024 से चल रहा है। मई 2025 तक कार्य पूरा होना है। सब स्टेशन के चलने पर 25 हजार नए कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं।

27 करोड़ का खर्च आएगा सूरजकुंड में बन रहे 66केवी सब स्टेशन से
सूरजकुंड में बिजली निगम 66 केवी के सब स्टेशन का निर्माण कर रहा है। इस सब स्टेशन की क्षमता 63 एमवीए की है। इस सब स्टेशन के निर्माण कार्य पर भी 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसका निर्माण कार्य मई 2024 से चल रहा है। मई 2025 तक कार्य पूरा होना है। सब स्टेशन के चलने पर 25 हजार नए कनेक्शन जोड़े जा सकते है।
विज्ञापन

-
इन तीन नए सब स्टेशन के चलने से शहरवासियों को बिजली कटौती से राहत मिलेंगी। सब स्टेशनों के निर्माण कार्य समय पर पूरा कर लिया जाएंगा। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-89 में 220 केवी के निर्माणाधीन सबस्टेशन के निर्माण का कार्य दिसम्बर तक पूरा हो जाएंगा। इसके चलते ही ग्रेटर फरीदाबाद के लोगों को निर्बाध बिजली मिलने लगेगी।
- अतुल अग्रवाल अधीक्षण अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें