फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अंडरपास बंद जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास बंद होने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे पार, मौके पर पुलिस की तैनाती नहीं, पीक ऑवर में जाम जैसे हालात
विज्ञापन


जलभराव के बाद शुक्रवार से बंद है ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, नीलम और बाटा फ्लाईओवर पर लग रहा है जाम


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में जलभराव के बाद प्रशासन ने शुक्रवार से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। इसके बावजूद मंगलवार को लोग बंद अंडरपास से होकर गुजरते दिखाई दिए। अंडरपास के बाहर पुलिस की मौजूदगी भी नजर नहीं आई। जलभराव के बीच लोगों का इस रास्ते से गुजरना हादसे का खतरा बढ़ा रहा है। वहीं, अंडरपास बंद होने के कारण नीलम और बाटा फ्लाईओवर पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। सुबह-शाम पीक ऑवर में दोनों मार्गों पर जाम जैसे हालात बन रहे हैं।

अंडरपास बंद होने के बाद ओल्ड फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में वाहन नीलम फ्लाईओवर और बाटा फ्लाईओवर की ओर जा रहे हैं। इससे इन मार्गों पर सामान्य दिनों की तुलना में यातायात का दबाव बढ़ गया है। फ्लाईओवर के आसपास के चौराहों पर भी वाहनों की कतार लग रही है।
विज्ञापन


अंडरपास शहर के इस हिस्से में यातायात को सुचारु रखने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके बंद होने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग रहा है। कार्यालय और औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाले लोगों को पीक ऑवर में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन ने अंडरपास को बंद किया है तो वहां पर्याप्त बैरिकेडिंग के साथ पुलिस की तैनाती भी होनी चाहिए। लोगों ने अंडरपास से पानी निकालने और जरूरी जांच पूरी कर इसे जल्द यातायात के लिए खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें